फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जमीन के लिए बहन ने कराई थी भाई की हत्या

Mon, 27 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कोतवाली में पकड़े गए हत्या के आरोपी। स्त्रोत : निजी सूत्र
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के टीकरमाफी गांव निवासी बुजुर्ग निर्मल कश्यप की हत्या की गुत्थी रविवार को पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में खुलासा हुआ कि 12 फीट जमीन के विवाद में निर्मल की बहन सतना कश्यप ने ही हत्या की साजिश रची थी। विवादित भूमि को अपने कब्जे में करने के लिए उसने चार युवकों की मदद से भाई की जान ले ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त लाठी और डंडे बरामद कर सभी का चालान कर कोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन




अमेठी-भादर मार्ग पर गुंगवाछ गांव के पास बृहस्पतिवार को निर्मल कश्यप (60) मजदूरी करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में लाठी-डंडों से पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई धर्मराज कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने बहन सतना, भांजी शोभा, बहन के दामाद हबुलाल उर्फ दीपक, पड़ोसी रवि कश्यप, करमइता और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गुंगवाछ गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई।


इसके बाद पुलिस ने पीपरपुर के मठकनैगिर गांव निवासी अरुण कुमार, दिवाकर, शिव प्रसाद, पटखौली निवासी वंशराज उर्फ बंटू और टीकरमाफी निवासी सतना को अमेठी-भादर मार्ग पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में अरुण कुमार ने बताया कि सतना उसकी मुंहबोली बुआ हैं और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। बताया कि सतना और निर्मल के बीच दोनों मकानों के बीच की 12 फीट भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद था। दीपावली के दिन भूमि पर लगे पेड़ की डाल कटाने को लेकर हुए झगड़े के बाद सतना ने निर्मल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन



इसके तहत अरुण ने अपने साथियों दिवाकर, शिव प्रसाद और वंशराज के साथ मिलकर मजदूरी करके लौट रहे निर्मल पर पूरे तिवारी गांव के पास हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास की झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद हुए हैं। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साक्ष्य एकत्र कर जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा ताकि दोषियों को कठोर सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें