फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साहब...घर पर विपक्षी ने कर लिया कब्जा, नहीं मिल रहा इंसाफ

Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिकायतों के त्वरित निस्तारित करने को लेकर शनिवार को जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित हुआ। कमरौली में डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की, जिसमें राजस्व विभाग, यूपीसीडा और पुलिस से संबंधित नौ शिकायतें आईं। सुनवाई के दौरान अफसरों ने पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण को लेकर संयुक्त टीम भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना परिसर दोपहर 11:39 बजे नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी मामलों की सुनवाई कर रही थीं। गौरीगंज के गांव रानीपुर निवासी सुनीता देवी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि साहब मुझे सरकारी कॉलोनी मिली थी। विपक्षी ने सरकारी कॉलोनी पर कब्जा कर लिया है। मुझे घर से बाहर कर दिया है। घर पर रहने नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई के बाद तहसीलदार ने संयुक्त टीम गठित कर रवाना किया।


वहीं, मिसरौली गांव निवासी पल्टू लाल ने दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि साहब...नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 में तालाब खाते की भूमि है। जिस पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। कई बार मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फरियादी ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराकर खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन




मुआवजा दिलवाने की मांग
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना परिसर में मुसाफिरखाना सर्किल सीओ अतुल सिंह ने सुनवाई की। दिवस में पहुंचे सेवरा गांव निवासी गंगा प्रसाद ने बताया कि दो माह से तहसील से लेकर थाना दिवस तक चक्कर लगा रहा हूं। एक्सप्रेसवे में गई उनकी भूमि का मुआवजा 40 लाख 50 हजार रुपये मिलना था। किंतु अंश निर्धारण के कारण मात्र 27 लाख रुपये 29 अगस्त को खाते में आए हैं। शेष पैसा अन्य भाइयों के नाम कर दिया गया। पीड़ित ने अंश निर्धारण कर मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। अफसरों ने मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें