फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साहब...कई बार कर चुका हूं शिकायत, नहीं हटा कब्जा

Sun, 20 Oct 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन



अमेठी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे संग्रामपुर क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी सत्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि साहब.... कई बार शिकायत कर चुका हूं, लेकिन भूमि से कब्जा नहीं हट रहा है। सुनवाई के लिए सीडीओ ने टीम गठित कर निस्तारण किया। गौरीगंज में डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह के सामने 14 फरियादियों ने अपनी शिकायत सुनाई। सुनवाई के बाद तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।


इसी तरह अमेठी में सीडीओ ने 20 शिकायतों की सुनवाई करते हुए दो का मौके पर निस्तारण करवाया। मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्ता ने 16 शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तिलोई में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र ने 29 फरियादियों की पीड़ा सुनी। सुनवाई के बाद तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। गौरीगंज में आयोजित दिवस में सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, एसडीएम दिग्विजय सिंह, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें