फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साहब 20 साल से वरासत के लिए चक्कर काट रही हूं...

Sat, 18 Mar 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। दिवस में कोई आवास मांंग रहा था तो कोई अतिक्रमण से परेशान होकर हटाने की गुहार लगाता रहा। अफसर भी सुनवाई कर निस्तारण करने का भरोसा दिला उन्हें बैरंग लौटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना तहसील में डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी. की मौजूदगी में चल रहे दिवस में पलिया चंदापुर की निराश्रित महिला शांति देवी ने रोते हुए राजस्व कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि 14 मई 2003 को उसके पति राम सजीवन मौर्य की मौत हो गई। मौत के बाद लगातार वरासत के लिए राजस्व कर्मियों की परिक्रमा करती रहीं। किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। वह एक वर्ष से अफसरों का चक्कर लगा रही है, लेकिन वरासत नहीं हुई। सुनवाई के बाद डीएम ने एसडीएम सविता यादव को पूरे प्रकरण की जांच कर वरासत कर रिपोर्ट देने को कहा। निजामुद्दीनपुर निवासी हर्ष यादव मकान के सामने लगे विद्युत पोल हटाने, पूरे उदनी बाजार शुकुल के सीतासरण तिवारी ने सात माह से एसडीएम के आदेश का अनुपालन नहीं होने की बात कहते हुए न्याय की मांग की। मुसाफिरखाना में डीएम के सामने 62 शिकायतें आईं जिनमें पांच का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
अमेठी तहसील में एसडीएम प्रीति तिवारी व सीओ लल्लन शिकायतों की सुनवाई करने में जुटे थे कि सैदपुर गांव निवासी बाबूलाल, बुधराम व रामसुंदर ने राजस्व कर्मियों के सक्रियता व शासन के निर्देशों के पालन की पोल खोल दी। कहा कि 2010 में उन्हें कृषि कार्य के लिए भूमि आवंटित की गई है। आवंटित भूमि पर आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा है। 12 साल से पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत हुई तो राजस्व कर्मियों की परेशानी बढ़ गई। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को फटकार लगाते हुए तत्काल पुलिस फोर्स के साथ जाकर पैमाइश कर भूमि पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। अमेठी में भी 40 फरियादियों ने अपनी पीड़ा सुनाई जिनमें पांच का निपटारा हो सका। इसी तरह गौरीगंज में एडीएम एके सिंह की मौजूदगी में आयोजित दिवस में कोई आवास तो कोई अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाता रहा। दिवस में 68 शिकायतें आईं जिनमे एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। तिलोई में 41 शिकायतों में दिवसाधिकारी मौके पर सिर्फ दो शिकायत का निस्तारण करा सके। दिवस के बाद फरियादियों को निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए वापस कर दिया। शिकायत के बावजूद फरियादियों के चेहरे पर संतुष्टि का भाव नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें