फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेमीफाइनल में पहुंची सिलोखर टीम

Tue, 04 Feb 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ब्लॉक क्षेत्र के नरैनी पूरब गांव उसरा स्थित टोपा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन तीन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए, जिसमें एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का पहला प्री क्वार्टर मैच सिलोखर और कोहरा टीम के बीच खेला गया। सिलोखर टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। कप्तान श्रीप्रकाश सिंह की अगुवाई में 10 ओवर में टीम ने 116 रन बनाए। जवाब में उतरी कोहरा की टीम 75 रन ही बना पाई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच सुनील वर्मा रहे।


दूसरा मैच गंगौली बनाम पंडित का पुरवा टीम के बीच खेला गया। गंगौली टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गंगौली के कप्तान सुमित शुक्ला की अगुवाई में टीम ने आठ ओवरों में 51 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी पंडित का पुरवा की टीम ने छह ओवर में ही छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन



तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सिलोखर बनाम पंडित का पुरवा टीम का हुआ। पंडित के पुरवा ने टॉस जीतकर बाॅलिंग का फैसला लिया। सिलोखर की टीम ने आठ ओवरों में 118 रन लक्ष्य दिया। जबकि पंडित की पुरवा टीम आठ ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 39 रन से मैच हार गई। मैन आफ द मैच रुद्र रहे। प्रतियोगिता के साथ सिलोखर टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस मौके पर आयोजन रोबिन सिंह, अनुज मिश्रा, अनूप सिंह, कान्हा सिंह, विपिन सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें