फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लू व भीषण गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा

Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां।   -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इन दिनों बढ़ते तापमान और लू के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग चेहरा ढकने को मजबूर हैं। जरा सी लापरवाही बरतने वाले लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर बीमार हो सकते हैं। मौसम विभाग ने लू को लेकर चेतावनी जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार व शनिवार को ग्रीष्म लहर की आशंका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप त्वचा को जला रही थी। लू के थपेड़ों के चलते आलम यह रहा कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई पड़ा। विशेषज्ञों के मुताबिक धूप में एक घंटे बिताना बहुत नुकसानदेह हो सकता है। डिहाइड्रेशन, त्वचा पर काले-काले धब्बे और चक्कर आने की समस्याएं भी हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. एएन मिश्र ने बताया कि लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार व शनिवार अमेठी जिले में ग्रीष्म लहर चलने की आशंका है। धूप में निकलने से बचें।
विज्ञापन



लू से होने वाली परेशानी को ऐसे कर सकते हैं कम
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकलें। विशेषकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना बहुत आवश्यक है। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल पहनें। बाहर निकलते समय समय अपने साथ पानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें