फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चिह्नित ब्लैक स्पाॅट पर लगाए जाएंगे संकेतांक

Mon, 23 Sep 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सड़क हादसे में आएदिन हो रही मौत से परेशान जिला प्रशासन ने सात ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए है। इन ब्लैक स्पाॅट पर संकेतांक लगवाकर हादसे रोकने की कोशिश की जाएगी। अब तक अलग-अलग स्थानों पर 157 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान संचालित करने के बाद कमी नहीं आने से जिला प्रशासन ने दुर्घटना बाहुल्य स्थलों को ब्लैक स्पाट के रूप में चिह्नित किया। विभाग की ओर मुंशीगंज चौराहा, दुर्गापुर चौराहा, फुरसतगंज में नहर कोठी व कस्बा, जगदीशपुर में तेतारपुर हाइवे, गौरीगंज में बाबूगंज कस्बा और अमेठी में बारामासी कस्बा को ब्लैक स्पाट के रूप चिह्नित किया है। ब्लैक स्पाॅट पर रोड साइन, कैट्स आई, रंबल स्ट्रिप, सफेद व पीली पट्टी, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड आदि लगवाने का काम किया जाएगा। उम्मीद है कि उपरोक्त का होने के बाद हादसों में कमी आएगी।
अब तक 212 दुर्घटनाओं में 157 की हो चुकी मौत
पुलिस विभाग के मुताबिक एक जनवरी से अब तक 212 स्थानों पर सड़क दुर्घटना हो चुकी है। इसके 157 लोग मौत हुई है। जबकि 108 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अकेेले अगस्त माह में 28 सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हुई तो 19 लोग घायल हो गए थे। जबकि 2023 में 330 हादसे में 228 की मौत हुई थी और 155 घायल हुए थे। इसके पूर्व 2022 में 290 हादसों में 199 लोगों की मौत हुई थी। 103 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

हादसे रोकने की हरसंभव कोशिश
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। जागरूकता अभियान के साथ अब चिह्नित सात ब्लैक स्पाॅट पर संकेतांक लगवाया जा रहा है। इतना ही सड़कों पर हुए गड्ढ़ों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें