फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगागंज रेलवे स्टेशन पर फेल हुआ सिग्नल सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक स्थित गंगागंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सिग्नल सिस्टम अचानक फेल हो गया। इससे कानपुर इंटरसिटी, डाउन पद्मावत एक्सप्रेस व वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस को अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन संचालन प्रभावित होने से आवश्यक कार्य से निकले यात्रियों को निजी वाहन का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

गौरीगंज के साथ लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के विभिन्न स्टेशन से ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए मंगलवार का दिन परेशानी भरा रहा। सुबह करीब 7.30 बजे गंगागंज रेलवे स्टेशन पर अचानक सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इसके बाद ट्रैक पर संचालित सभी ट्रेनों को अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर रोककर सिग्नल सिस्टम दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया।
करीब तीन घंटे बाद सिग्नल सिस्टम दुरुस्त हुआ तो ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका। सिग्नल सिस्टम फेल होने से प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे, डाउन पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे तो लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन ढाई घंटे प्रभावित रहा। इस दौरान कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार यात्रियों के साथ ही विभिन्न स्टेशन पर डाउन पद्मावत एक्सप्रेस व वाराणसी इंटरसिटी के यात्रियों को लंबा इंतजार करने में परेशानी झेलनी पड़ी। आवश्यक कार्य से निकले यात्रियों को ट्रेनों के विलंब से संचालित होने पर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें