फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी में बीमार बच्चों व घायलों को मिलेगा उपचार

Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर सीएचसी पर अब बीमार बच्चों व दुर्घटना में घायलों को बेहतर उपचार मिलेगा। सीएचसी पर न्यू बार्न स्टेबलाइजेशन यूनिट व डिजिटल एक्सरे मशीन का जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने शुभारंभ किया है।
विज्ञापन




संग्रामपुर चिकित्सालय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिले करीब आठ वर्ष बीतने के बाद भी यहां संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा नहीं है, जिसके कारण मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पिछले वर्ष शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की योजना को मंजूरी दी थी।


यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन ने छह माह पहले सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई थी। सोमवार को शुभारंभ के बाद डिजिटल एक्सरे मशीन को सक्रिय कर जांच सेवा शुरू कर दी गई है। पहले दिन 19 लोगों का एक्सरे हुआ। सीएचसी पर अब हादसों में घायल होने वालों और हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों की त्वरित जांच में सुविधा मिलेगी। उन्हें तत्काल अपेक्षित व बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जा सकेगी। इस मौके पर डाॅ. सुनील शुक्ला, संजय पाठक, आनंद, मनोज कुमार, तीरथराज, ब्रिज मोहन, निधि सिंह, रेखा, मुकेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि एक्सरे मशीन उन्नत तकनीक से लैस और पोर्टेबल है। इसमें पहिये लगे हुए हैं। लिहाजा इसे गंभीर रूप से घायल अथवा चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों के बेड तक ले जाकर एक्सरे किया जा सकता है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक एक्स-रे किया जाता है। आपातकालीन स्थिति में यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें