अमेठी। कंपोजिट विद्यालय मनीपुर में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने गुब्बारा दौड़, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, पेंटिंग और 50 व 100 मीटर दौड़ में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोमती, शिवांशु और आलिया समेत कई बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गुब्बारा प्रतियोगिता में शाहगढ़ की गोमती प्रथम और कंपोजिट विद्यालय पचेहरी की आलिया द्वितीय स्थान पर रहीं। रस्साकसी में जैद खान, समीर, अभिनव, अनुज और उज्ज्वल की टीम विजेता बनी। कुर्सी दौड़ में गोमती ने पहला स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शिवांशु गौरीगंज प्रथम, पुष्कर पचेहरी द्वितीय और रामगंज के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में भी शिवांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रीतम दूसरे और उज्ज्वल तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सोफिया प्रथम, आलिया द्वितीय और ज्योति गौरा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में आलिया प्रथम, महक द्वितीय और स्वीटी गौरीगंज तृतीय स्थान पर रहीं। छूकर पहचान प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय लीलाटिकरा की सोनम प्रथम और कंपोजिट विद्यालय नवादा शाहगढ़ की आरती द्वितीय रहीं।
जलेबी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय दरपीपुर के अजीत कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अन्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गोपाली की सकीना प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय झुठीपुर के आशिक द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल गौरा जामों के आजाद हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिकांत सेन, बबीता बरनवाल, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सत्येंद्र सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष, पीयूष, सुरजीत, हरिकेश यादव, अजय और सूरज आदि मौजूद रहे।