फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शुभि, अमिता, गुलनाज व सरिता ने मारी बाजी

Tue, 12 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी शाहगढ़ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। -स्त्रोत: ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शाहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने बैडमिंटन, शतरंज, चक्काफेंक और रस्सी कूद में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन



बैडमिंटन वर्ग में शुभि ने उत्कृष्ट खेल कौशल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनप्रीत ने दूसरा और परी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज मुकाबले में अमिता ने सूझबूझ से जीत दर्ज कर पहला स्थान पाया। आंचल को दूसरा और शुभि को तीसरा स्थान मिला। चक्कफेंक में गुलनाज प्रथम स्थान पर रहीं। राधिका जायसवाल ने दूसरा तथा वंदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में सरिता ने अपनी फुर्ती से सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान जीता। नंदनी दूसरे और आरुही तीसरे स्थान पर रहीं।


विजेताओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। प्रधानाचार्य निहारिका मिश्र ने प्रतिभागियों की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है और यह टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सौम्या तिवारी, आंचल मिश्र, वीना विश्वकर्मा और प्रतिमा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें