फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आरओ/एआरओ परीक्षा में शिवांशु शर्मा को छठा स्थान

Tue, 07 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भेटुआ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित आरओ/एआरओ परीक्षा 2023 के परिणाम में क्षेत्र के दो युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। शिवांशु ने छठी और शिवम ने दसवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



भेंटुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत शिवगढ़ जलालपुर के संडिला गांव निवासी शिवांशु शर्मा ने छठी रैंक प्राप्त की है। उनके पिता राम सजीवन शर्मा आवास विकास विभाग से सेवानिवृत्त ड्राइंग इंजीनियर हैं, जबकि माता सावित्री शर्मा गृहणी हैं। शिवांशु ने वर्ष 2020 से तैयारी शुरू की और लखनऊ में रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की। इससे पहले उनका चयन भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क और रेलवे में स्टेशन मास्टर पद पर भी हो चुका है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता और परिवार को दिया।


पड़ोसी ग्राम पंचायत टिकरी के श्री का पुरवा गांव निवासी शिवम शुक्ला ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता विनोद शुक्ला रणछोर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं, जबकि माता वृजलेश शुक्ला गृहिणी हैं। शिवम ने प्रयागराज में रहकर कोचिंग के माध्यम से तैयारी की और सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें