अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों में बुधवार को मिशन प्रबोधन के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। निबंध में आस्था कनौजिया, भाषण में शिवानी व रंगोली में मांडवी ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
निबंध प्रतियोगिता में आस्था कनौजिया प्रथम, सोनम द्वितीय और ज्योति तृतीय रहीं। भाषण में शिवानी ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में मांडवी प्रथम, क्रांति द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं।
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने समसामयिक और शैक्षिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या गीता श्रीवास्तव ने विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से छात्राओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और तार्किक सोच विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।