फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में दो घायल

Thu, 17 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। संग्रामपुर गांव के पास बुधवार को बाइक और साइकिल की भिड़ंत में बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। शंकरपुर निवासी बैजनाथ (70) और पतऊ का पुरवा निवासी शुभम (17) को एंबुलेंस से सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया गया। दोनों का उपचार हुआ। शुभम के पिता हरिलाल ने बताया कि उनका बेटा कालिकन धाम से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से भिड़ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक और साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुभम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें