फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द चौड़ा होगा शिव मंदिर करनाई मार्ग

Sat, 13 Dec 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के पूरे प्रेमशाह करनाई स्थित शिव मंदिर से गौरीगंज एनएच तक लगभग तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। इस परियोजना के लिए 5.18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण की निर्धारित अवधि 12 माह रखी गई है। प्रस्ताव में मार्ग का पांच वर्ष का अनुरक्षण भी शामिल है।
विज्ञापन



यह रास्ता पूरे प्रेमशाह, रामपुर लोकराय, पिंडारा करनाई से होकर शिव मंदिर तक पहुंचता है। इसी मार्ग से शिव मंदिर दर्शन करने वाले संग एनएच से आगे यात्रा करने वाले लोगों की आवाजाही होती है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। मार्ग सकरा होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। चौड़ीकरण होने पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।


ग्रामीणों का कहना है कि सकरी सड़क के कारण वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। शाम के समय जाम लग जाता है। मार्ग सुधार की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने संतोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से यात्रा आसान होगी और समय की बचत होगी। प्रधान आशीष कुमार यादव, महेश चंद्र यादव, राजकुमार गुप्ता, मुलायम यादव, शिवा यादव ने कहा कि परियोजना पूरी होने पर क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें