फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सात घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Sat, 13 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरे व धुंध के कारण शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस संग दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से गौरीगंज पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से प्रतिदिन लगभग 70-80 यात्री गौरीगंज से दिल्ली जाते हैं। शुक्रवार को स्टेशन पहुंचने पर उन्हें ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। मजबूरी में कई यात्रियों ने टिकट निरस्त करा यात्रा को टाल दिया। गौरीगंज स्टेशन पर मिले रानीपुर निवासी करुणाशंकर ने कहा कि आरक्षित टिकट होने के बाद भी यात्रा टालनी पड़ी।


प्रेम कुमार ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहने के कारण अब उन्हें जनसाधारण एक्सप्रेस से जाना पड़ेगा। इसी तरह आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस भी निरस्त रही। पंजाब मेल चार घंटे तो जनसाधारण एक्सप्रेस सात घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। नीलांचल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से पीछे रहीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण काशी विश्वनाथ व मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही। यात्रियों को समय अनुसार जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें