फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अलाव से चादर में लगी आग, वृद्धा की मौत

Tue, 14 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव में ठंड से बचाव के लिए जलाए गए अलाव की चपेट में आने से वृद्ध महिला की सोमवार को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



छीड़ा गांव निवासी कृपाली वर्मा (85) ठंड से बचाव के लिए चारपाई के पास अलाव जलाकर सुबह लेटी थीं। इसी बीच उनकी चादर आग की चपेट में आ गई। चादर में लगी आग देखते ही देखते वृद्धा के कपड़ों तक पहुंच गई। चीख-पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद झुलसी वृद्धा को लेकर अस्पताल गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।


रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र पटेल ने बताया कि आग की चपेट में आने से महिला की मौत की जानकारी परिजनों ने दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें