फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नई कृषि नीति के विरोध में उतरे किसान, किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नई कृषि नीति के विरोध में जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नई कृषि नीति की प्रतियां जलाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन




संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर नई कृषि नीति का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने नई कृषि नीति की प्रतियां जलाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने नई कृषि नीति मसौदे की प्रतियों को अपने कब्जे में लेकर आग में जलने से बचा लिया। तहसील में प्रदर्शन के दौरान देवनाथ जिला प्रवक्ता, दिनेश मौर्य जिला सचिव, इलियास फौजी, जगदेव यादव, राम सुमेर, मुन्नी देवी, ब्रह्म सिंह, फिरोज गुर्जर, शहाबुद्दीन कुरैशी, अतीक चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें