फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीलम सिंह होंगी सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। समाजवादी पार्टी ने गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की पत्नी व वार्ड संख्या आठ से जिला पंचायत सदस्य शीलम सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गत दिनों हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जिले की 36 सीटों में समाजवादी पार्टी ने नौ, भाजपा ने आठ, बसपा ने तीन व कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। 14 सीटों पर निर्दलीयों व विभिन्न दलों के बागी जीते थे। चुनाव के बाद सभी दलों ने अध्यक्ष पद पाने की कवायद शुरू की।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की पत्नी शीलम सिंह को अमेठी से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

गौरतलब होगा कि पंचायत चुनाव के बाद से ही विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पत्नी शीलम सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने के लिए सभी डीडीसी से संपर्क साधने में लगे हैं। पार्टी की ओर से घोषणा होने के बाद सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने की कवायद अब और तेज कर दी गई है।
सत्ताधारी दल भाजपा, कांग्रेस व बसपा की ओर से अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की जा सकी है। भाजपा से अध्यक्ष पद पर अमेठी के व्यवसायी राजेश अग्रहरि के चुनाव लड़ने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें