फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने भेजी कोरोना उपचार किट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए दवा भेजा है। कोरोना उपचार किट के रूप में आई यह दवा पार्टी कार्यकर्ता होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

अमेठी में कोरोना मरीजों को लेकर अमेठी के पूर्व सांसद अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार चिंतित हैं। दूसरी वेब में लोगों को सुविधा देने के लिए गांधी ने 20 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व 20 ऑक्सीजन सिलेंडर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया गया था, जिसे चिकित्सकों के परामर्श के बाद मरीजों को मुहैया कराया जा रहा है।
शनिवार को राहुल गांधी द्वारा भेजी गई 10 हजार कोरोना होम आइसोलेशन उपचार किट पार्टी कार्यालय पहुंची। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस किट को पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष व ग्राम सभा अध्यक्षों के माध्यम से होम आइसोलशन में रह रहे मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें