अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बहादुरपुर इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन व चुनाव शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में हुआ, जिसमें निर्विरोध शैलेंद्र आनंद अध्यक्ष और बिंद्रा प्रसाद मंत्री चुने गए।
अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के पूर्व मंडलीय पदाधिकारी शायर अली हुसैन ने की। पर्यवेक्षक जयराम कनौजिया और आदित्य नारायण शुक्ल की देखरेख में चुनाव हुआ। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पूरी ब्लाॅक कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
कोषाध्यक्ष गुलाम हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष नवीन कुमार व चांदनी, संयुक्त मंत्री सुशील कुमार सोनकर, सुरक्षा आनंद, संदीप सिंह, लेखाकार हेमंत सिंह व आय व्यय निरीक्षक अमृत लाल चुने गए।
जिला महामंत्री रमाकांत मौर्य ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसके अलावा भदैया महमूदपुर बहादुरपुर की किरन शुक्ला को संगठन जिलाध्यक्ष अब्दुल रसीद ने महिला प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी घोषित किया। (संवाद)