फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संदिग्ध परिस्थितयों में छप्पर में लगी आग, सात महीने के बेटे की जलकर मौत; लाश देख बिलख उठे घरवाले

Fri, 14 Feb 2025 10:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में संदिग्ध परिस्थितयों में छप्पर में आग लग गई। इसमें सात महीने के बेटे की जलकर मौत हो गई। लाश देख घरवाले बिलख उठे। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शुक्रवार को छप्पर में आग लगने से झुलसे मासूम की उपचार दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग कैसे लगी थी, इसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव की है। गांव निवासी रामकृपाल शुक्रवार को सात माह के बेटे आदेश को छप्पर के नीचे सुलाकर पत्नी और बच्चों संग खेत में काम करने गए थे। कुछ देर बाद अचानक संदिग्ध परिस्थितयों में छप्पर में आग लग गई। आग की लपेट देख रामकृपाल भागकर पहुंचे। मासूम बच्चे आदेश को किसी तरह निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह झुलसे बच्चे को लेकर आनन-फानन सीएचसी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मामले में कोई आरोप नहीं लगाया गया

एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों ने आग से झुलसने की जानकारी दी है। घटनास्थल मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में है। मामले में विधिक कार्रवाई वहां से होगी। एसएचओ मुसाफिरखाना विवेक सिंह ने बताया कि मामले में कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें