फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसों में सात घायल

Sun, 20 Oct 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



रामगंज थाने के सोनारी गांव निवासी परमानंद यादव (48) गांव के ही रामजी सिंह (68) संग शनिवार की शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित विसुनदासपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे प्रतापगढ़ जिले के कोंहडौर थाने के गहडौली गांव निवासी महेश कुमार (23) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को दुर्गापुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

उधर, बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के ठाकुरगंज गांव निवासी अमन यादव व पूरे शुकुलन गांव निवासी अर्जुन शनिवार को बाइक से दूध लेकर लौट रहे थे। रास्ते में अयोध्या जिले के कुमारगंज जिले के रहने वाले कौशल की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, गौरीगंज स्थित चौक बाजार निवासी माता प्रसाद (57) शनिवार को सुबह पैदल फल मंडी की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने माता प्रसाद को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल माता प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें