फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनावी मैदान से अध्यक्ष पद के सात उम्मीदवार हटे

Thu, 27 Apr 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकाय निर्वाचन में पार्टी से टिकट नहीं पाने पर भाजपा से बगावत करने वाले एक उम्मीदवार सहित अध्यक्ष पद के सात तथा सभासद के 41 उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के 42 व सभासद पद के 354 उम्मीदवार शेष बचे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद, गौरीगंज में भाजपा से टिकट न मिलने पर जिला कार्य समिति सदस्य अभिनय प्रताप सिंह टिकैट व विनीता सोनार ने बगावत करते हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। अभिनय प्रताप सिंह टिकैत ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया जबकि, विनीता अभी मैदान में डटी हैं।
नगर पंचायत, अमेठी में भाजपा अपने बागी उम्मीदवार को समझाने में पदाधिकारी सफल नहीं हो सकी। यहां लक्ष्मी सोनी पार्टी उम्मीदवार के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में डटी हैं। नगर पालिका, जायस में निर्दलीय उम्मीदवार रामपती व अमेठी में निर्दलीय उम्मीदवार सरवरी ने अध्यक्ष पद के लिए दाखिल पर्चा वापस ले लिया। मुसाफिरखाना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। यहां पर्चा वापस लेने वालों में विक्रांत सिंह, नीता देवी, शशि देवी गुप्ता व रिजवाना खान ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए।
विज्ञापन

नामांकन पत्र वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद गौरीगंज में अध्यक्ष पद के 13, जायस व अमेठी में 9-9 तथा मुसाफिरखाना में 11 उम्मीदवार शेष हैं। इन्हीं के बीच अध्यक्ष पद के लिए सत्ता का संग्राम होगा।

इनसेट
चुनावी रण से बाहर हुए सभासद पद के 41 उम्मीदवार
गौरीगंज नगर पालिका के 25 वार्डों में सभासद पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाले 138 लोगों में से 25 ने बृहस्पतिवार को अपने पर्चे वापस ले लिए। जायस में 25 वार्डों में दाखिल 153 के सापेक्ष नौ उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। नगर पंचायत अमेठी के 12 वार्ड के 47 लोगों में से दो और मुसाफिरखाना के 10 वार्ड में पर्चा दाखिल करने वाले 57 में से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है।
विज्ञापन


इनसेट
नगर पालिका, गौरीगंज के अध्यक्ष पद उम्मीदवार

उम्मीदवार - दल
रश्मि सिंह - भाजपा
अरुण कुमार - कांग्रेस
तारा - सपा
रामा - बसपा
हरिश्चंद्र साहू - आप
अजयवीर - निर्दलीय
ज्योति - निर्दलीय
प्यारे लाल साहू - निर्दलीय
राकेश कुमार - निर्दलीय
राजू - निर्दलीय
राम सरूप - निर्दलीय विनीता - निर्दलीय
मो. हनीफ - निर्दलीय
-
नगर पालिका परिषद जायस में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
-
उमा देवी - सपा
बीना सोनकर - भाजपा
मनीषा - कांग्रेस
राजकुमारी लालजी निर्मल - आप
रेखा - बसपा
नीलम - निर्दलीय
रोशनी - निर्दलीय
रंजना देवी - निर्दलीय
विमला - निर्दलीय
-
नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
-
अंजू कसौधन - भाजपा जमीरुल - सपा सहरतुन्निशा - कांग्रेस शकीला बानो - बसपा
रीना जायसवाल - आप
आरती - निर्दलीय
निशा - निर्दलीय
लक्ष्मी - निर्दलीय
सीता - निर्दलीय

नगर पंचायत मुसाफिरखाना मेंं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

बृजेश अग्रहरि - भाजपा
रमित कुमार - कांग्रेस
सुनील तिवारी - बसपा
दिनेश सिंह - निर्दलीय दरगाही प्रसाद - निर्दलीय
प्रमोद कुमार - निर्दलीय
फिरोज खान - निर्दलीय
मनोज कुमार - निर्दलीय
राकेश तिवारी - निर्दलीय
रचना देवी - निर्दलीय
हसन उल्ला - निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें