फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर सात के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर पुलिस ने रविवार देर रात रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों को थाने लाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया। दूसरे दिन सभी के परिवारीजनों को बुलाकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-1 में रियायत देते हुए सभी प्रकार के प्रतिष्ठान व कार्यालय खोल दिए गए हैं। यह रियायत रात्रि नौ से सुबह पांच बजे तक लागू नहीं है। सरकार ने इसे रात्रि कर्फ्यू का नाम देते हुए किसी भी प्रकार की गतिविधि (आवश्यक वस्तु आपूर्ति को छोड़कर) पर पूरी तरह से रोक लगाई है।
शासन के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने जिले में रोस्टर के हिसाब से दुकानों के खोलने की एडवाइजरी जारी करते हुए रात्रि कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन कराने का निर्देश दिया है। रविवार रात्रि करीब 11:30 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बा में अजय ज्वैलर्स के समीप अनावश्यक रुप से भीड़ एकत्र कर मौजूद सात लोगों को गश्त पर निकले उप निरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाने लाने पर सभी के खिलाफ रात्रि कर्फ्यू तोड़ने, धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज लिया। पूछताछ में इनकी पहचान थाना क्षेत्र के पालपुर निवासी आदिल, नूर मोहम्मद, अब्दुल समर, हैदरगढ़ कस्बा निवासी राजा, सिधियावां निवासी मोहम्मद आजाद तथा किशनी निवासी मोहम्मद अकील के रूप में हुई। एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी के परिवारीजनों को बुलाकर उन्हें निजी मुचलके पर दोबारा नियम नहीं तोड़ने की हिदायत देते हुए घर भेज दिया गया।
पैदल गश्त कर संदिग्धों से की पूछताछ
गौरीगंज (अमेठी)। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर रविवार देर शाम सभी थानाध्यक्षों की ओर से अपने क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आम लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी। बिना मास्क के बाहर निकले लोगों को पुलिस अफसर रोककर उन्हें मुंह ढंकने के साथ ही हिदायत देकर छोड़ा। बाजार व कस्बे में संदिग्ध दिखे लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बिना हेलमेट व प्रपत्र के मिले वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें