फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वर डाउन, प्रधान डाकघर की सेवाएं ठप

Sat, 14 Feb 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी डाकघर में सर्वर खराब होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। शहर के प्रधान डाकघर में लगातार तीसरे दिन भी तकनीकी सिस्टम फेल होने से सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सर्वर बहाल न होने के कारण ग्राहकों को बचत खाते, एफडी, एनएससी, पासबुक अपडेट और नकद जमा-निकासी जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भटकना पड़ा। इस समस्या से रोजाना करीब 80 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



प्रधान डाकघर में बुधवार को राउटर खराब होने के बाद सर्वर डाउन हो गया था, जिसे शुक्रवार शाम तक भी ठीक नहीं किया जा सका। बड़ी संख्या में ग्राहक डाकघर पहुंचे, लेकिन सेवाएं बंद होने की जानकारी मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। भादर निवासी अजय बरनवाल को रुपये जमा करने और अशोक कुमार को खाते से रकम निकालनी थी, लेकिन दोनों को बिना काम कराए वापस जाना पड़ा। गोसाईगंज के अमन शुक्ल एफडी कराने आए थे, वहीं संग्रामपुर निवासी विवेक सिंह ने बताया कि जरूरी भुगतान के लिए तीन दिन से डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं।


ग्राहकों का कहना है कि मुख्य डाकघर में वैकल्पिक व्यवस्था न होने से बुजुर्गों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई लोग निजी कामकाज और भुगतान समय पर न होने से परेशान हैं। लगातार तीसरे दिन सेवाएं बंद रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन




प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रामआसरे सोनकर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित हुई हैं और विशेषज्ञ टीम लगातार सुधार में जुटी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सर्वर दुरुस्त कर सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें