फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौथे दिन भी सर्वर ठप, उपभोक्ता परेशान

Sun, 15 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रधान डाकघर में चौथे दिन भी सर्वर फेल होने से लेनदेन नहीं हो सका। सहालग के बीच सेवाएं बंद रहने से शादी वाले घरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नकद जमा-निकासी, एफडी, एनएससी, पासबुक अपडेट और नए खाते खोलने जैसे जरूरी काम ठप होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन



प्रधान डाकघर में रोजाना करीब 80 लाख रुपये का लेनदेन होता है, जो सर्वर फेल होने से प्रभावित है। शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के चलते नकदी की जरूरत बढ़ी है, लेकिन सेवाएं बंद होने से कई परिवारों की तैयारियां अटक गई हैं। मुंशीगंज के सुनील तिवारी ने बताया कि उनके घर में शादी है और रुपये निकालने के लिए कई दिनों से डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सर्वर ठप होने से काम नहीं हो पा रहा है।


इसी तरह भादर की रीना देवी ने बताया कि शादी की खरीदारी के लिए खाते से रुपये निकालना जरूरी है, मगर चार दिन से समस्या जस की तस बनी हुई है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर राम आसरे सोनकर ने बताया कि तकनीकी टीम समस्या दूर करने में लगी है। जल्द ही सर्वर बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन






वहीं, डाकघर परिसर के बाहर लगा एटीएम भी सर्वर से जुड़ा होने के कारण पिछले चार दिनों से बंद है। इससे ग्राहकों के पास नकदी निकालने का कोई विकल्प नहीं बचा है। कई लोग एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें