फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच दिन से सर्वर ठप, नहीं मिल रही डीएपी

Fri, 17 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
किसान सेवा केंद्र इफको जायस में सर्वर ठप होने से परेशान किसान। -संवाद
विज्ञापन
जायस। धान की रोपाई के बीच जायस स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर पिछले पांच दिनों से पीओएस मशीन का सर्वर ठप होने से डीएपी खाद का वितरण प्रभावित है। सुबह से केंद्र पर पहुंचकर घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी किसानों को बिना खाद के खाली हाथ लौटने की परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मजबूरी में उन्हें बाजार से महंगे दाम पर डीएपी खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। परेशान किसानों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाद वितरण शुरू कराने की मांग प्रशासन से की है। सोमवार से बृहस्पतिवार तक केंद्र से केवल सात-आठ बोरी डीएपी का वितरण ही हो सका है। सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण अंगूठे का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, जिससे वितरण व्यवस्था ठप है।


दिव्यांग किसान देवेश ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से दो बोरी डीएपी के लिए प्रतिदिन केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। नूरजहां ने कहा कि कई दिनों से घर का काम छोड़कर लाइन में लग रही हैं। महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था नहीं है और दिनभर इंतजार के बाद सर्वर बंद होने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन



रामचंद्र ने कहा कि वह रोज भोर में केंद्र पहुंच जाते हैं, फिर भी खाद नहीं मिल पा रही है। इफको किसान सेवा केंद्र जायस के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पीओएस मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सर्वर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें