फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वर ठप, बिना खाद के लौटे किसान

Sun, 26 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुबह सात बजे गौरीगंज स्थित इफको केंद्र का शटर खुलते ही डीएपी लेने आए किसानों की कतार लग गई। धान की रोपाई के बीच किसान उम्मीद लेकर पहुंचे थे कि शनिवार को खाद मिल जाएगी। शुरुआती दो घंटे तक वितरण सामान्य रहा, लेकिन करीब साढ़े 11 बजे ई-पॉस मशीन का सर्वर ठप होते ही कतार आगे बढ़नी बंद हो गई।
विज्ञापन


दोपहर तक इंतजार के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो किसान मायूस होकर बिना डीएपी लौट गए। गौरीगंज के किसान सुनील ने बताया कि वह लगातार चौथे दिन खाद लेने पहुंचे हैं, लेकिन हर बार सर्वर की समस्या के कारण खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

जिले की 76 साधन सहकारी समितियों, चार इफको केंद्रों और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर भी यही स्थिति रही। बायोमेट्रिक सत्यापन रुकने से खाद वितरण प्रभावित रहा। सर्वर कुछ देर के लिए चला तो सीमित किसानों को ही डीएपी मिल सकी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि ई-पॉस सर्वर की समस्या स्थानीय स्तर की नहीं है। संबंधित एजेंसी से लगातार संपर्क कर इसे जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।



बहादुरपुर में कुछ देर मिली राहत

जायस। बहादुरपुर इफको किसान सेवा केंद्र पर शनिवार सुबह कुछ समय के लिए सर्वर सामान्य होने पर डीएपी का वितरण हुआ। मोहम्मद आरिफ, रामखेलावन और फरीद समेत कुछ किसानों को खाद मिली, लेकिन भीड़ अधिक होने से कई किसानों को इंतजार करना पड़ा और कुछ बिना खाद लौट गए।


सर्वर से बनी रही दिक्कत
संग्रामपुर। खाद केंद्रों पर भी सर्वर रुक-रुक कर चलता रहा। किसान राम पियारे और देवीदयाल ने बताया कि खाद उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी बाधा से वितरण प्रभावित रहा। उन्होंने सर्वर की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन



गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें