फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं- सोशल मीडिया के कारण बढ़ रहे विवाहेतर संबंध..., बढ़ रही घरेलू हिंसा

Wed, 14 May 2025 05:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने बुधवार को अमेठी के गौरीगंज तहसील सभागार में जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। जनसुनवाई में तीन तलाक की धमकी, मारपीट और पारिवारिक उपेक्षा से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
प्रियंका मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य महिला आयोग की सदस्य  डॉ. प्रियंका मौर्य ने अमेठी के गौरीगंज तहसील परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कहा कि महिलाएं आज भी कई प्रकार की हिंसा का सामना कर रही हैं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने  दर्जनों महिलाओं से बात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। महिलाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की भी प्रगति जानी और हिंसा, मारपीट और तलाक की धमकी जैसे गंभीर मामलों में अधिकारियों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


डॉ. मौर्य ने कहा कि "सोशल मीडिया पर संवाद अब बहुत आसान हो गया है, जिससे पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे के संपर्क में ज्यादा आने लगे हैं। इससे विवाहेत्तर संबंध बढ़े हैं और पारिवारिक तानाबाना कमजोर हो रहा है। यही कारण है कि घरेलू हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।"

ये भी पढ़े- UP: चौराहों पर लगाएं मिलावटखोरों व नकली दवा कारोबारियों की तस्वीरें... सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को अपने जीवन के लक्ष्य तय करने होंगे। जब महिलाएं अपने भविष्य को लेकर सजग होंगी, तभी वे सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न से खुद को बाहर निकाल पाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने तिरंगा लेकर किया शौर्य यात्रा का नेतृत्व... पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, बोले- ये खुद नष्ट हो जाएगा

डॉ. मौर्य ने बताया कि शिक्षा का अभाव भी एक बड़ा कारण है। कई महिलाएं दिशाहीन होकर गलत फैसले लेती हैं जिससे उनका जीवन और अधिक उलझ जाता है। उन्होंने कहा कि कानून में विवाहेत्तर संबंधों से जुड़े कई प्रावधान मौजूद हैं और दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है। उन्होंने महिला कल्याण विभाग, पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति पर भी संवाद किया और सुधार की सलाह दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें