फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आत्मरक्षा और शिक्षा से बढ़ेगा बेटियों का आत्मविश्वास

Tue, 14 Oct 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश थीम के तहत सोमवार को जीजीआईसी अमेठी, राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ और राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, आत्मविश्वास और आपात स्थिति में स्वयं की रक्षा करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की पहचान के साथ परिस्थितियों से समझदारी से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक कौशल नहीं, बल्कि मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। छात्राओं ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से संकट की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देना सीखा। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की टीम ने बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड) और निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रमुख रहीं। छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए योजनाओं से संबंधित फोल्डर और पंफलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालयों की प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें