राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में आयोजित प्रतियोगिता में कैरम खेलती छात्राएं।
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में विभिन्न शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में गोल्डी ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जय किशन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मोहित द्वितीय और संजना तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी जय किशन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चांदनी द्वितीय स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में महेश ने प्रथम, पीर मोहम्मद ने द्वितीय और शनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में चांदनी प्रथम, सरिता द्वितीय और गुंजन तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में मोतीन ने पहला, मनीष ने दूसरा और जय किशन ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम पांडेय ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।