बाजार शुकुल के महोना में बिजली दुरुस्त करते ऊर्जा निगम कर्मी।
बाजार शुकुल। महोना-कठौरा के बीच बिजली लाइन में खराबी आने से रविवार रात तीन बजे महोना और बाजार शुकुल विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में बिजली संकट गहरा गया। रातभर बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
सोमवार सुबह विभागीय टीम ने फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने का काम शुरू किया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न मिलने से घरेलू कामकाज प्रभावित रहे। सुबह पानी की व्यवस्था करने और अन्य जरूरी काम निपटाने में लोगों को दिक्कत हुई। करीब 40 किलोमीटर लंबी लाइन होने के कारण कर्मचारियों को फॉल्ट तलाशने में समय लगा।
एसडीओ अखिलेश कुमार गिरि ने बताया कि महोना-कठौरा के बीच करीब 40 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन है। कहीं भी फॉल्ट आने पर उसे तलाशने में समय लगता है। सोमवार को कर्मचारियों ने खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी।