फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम देखकर दुकानदार ने खुद ही नष्ट कर दी कचरी, हंंगामा

Wed, 20 Mar 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली त्योहार के दौरान मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच टीम जब अमेठी तहसील क्षेत्र में एक दुकान पर पहुंची तो रंगीन कचरी बेची जा रही थी। केमिकल रंग मिला होने की आशंका पर जांच टीम ने सैंपल देने के लिए कहा। गुस्साए दुकानदार ने मौके पर हंगामा करते हुए करीब चार किलोग्राम कचरी को कूड़े में ले जाकर पैरों से कुचल दिया। ऐसे में जांच टीम सैंपल एकत्र करने से वंचित हो गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि सैंपल देने से मना करने वाले दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


बेसन, खोया, मैदा का लिया नमूना
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम होली पर्व के दौरान सोमवार से अभियान चला रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि जगदीशपुर व रामगंज से मैदा का एक-एक नमूना लिया गया। मुसाफिरखाना, भावापुर, शादीपुर व भेटुआ से आगे चार जगहों पर खोये का नमूना लिया गया। गौरीगंज बाजार से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें