फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दलित की पिटाई करने के तीन दोषियों को तीन वर्ष की सजा

Wed, 20 Mar 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दलित की पिटाई करने के मामले में स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट त्रिभुवन नाथ पासवान ने मंगलवार को तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए तीन वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 48 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक गोरखनाथ शुक्ल के मुताबिक हलियापुर थाने के फतेहपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के छविलाल को 20 मार्च 2000 को अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के मटियारी कला गांव निवासी अमर बहादुर, रोहित व सरदार सिंह ने मारपीट कर चोटें पहुंचाईं और जातिसूचक गाली देते हुए अपमानित किया था। छविलाल ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पांच व बचाव पक्ष की ओर से दो गवाह कोर्ट में पेश किए गए। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपियों अमर बहादुर, रोहित व सरदार सिंह को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें