फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मनमानी से बिफरे सहकारी समिति के सचिव, प्रदर्शन

Wed, 11 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज सहायक आयुक्त परिसर में प्रदर्शन करते सहकारी समितियों के सचिव। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूरिया व डीएपी निर्माता कंपनी के अधिकारी के खिलाफ सहकारी समिति के सचिवों ने मोर्चा खोल दिया है। गौरीगंज स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय परिसर में जिलेभर के सचिवों ने नारेबाजी व प्रदर्शन किया। सचिवों का आरोप है कि खाद के लिए जमा की गई धनराशि में से मनमाने तौर पर करीब 30 हजार रुपये प्रति ट्रक काट लिए जा रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी अधिकारी धनराशि वापस करने के लिए तैयार नहीं है। इफको मैनेजर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन



सहकारी समिति सचिव एसोसिएशन की ओर से मंगलवार सुबह 11 बजे पहले बैठक की गई। इसमें अंतर मूल्य, जबरन नैनो डीएपी देने आदि का मुद्दा उठाया गया। समिति के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इफको अधिकारी से सचिव कई बार अनावश्यक काटी गई धनराशि की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पैसे वापस नहीं किए गए।


इस दौरान दयाराम शुक्ल, कौशलेंद्र सिंह, जयनारायण मिश्र, भास्कर मिश्र, अशरफी लाल, दिनेश यादव, राम मूर्ति यादव्र, राजकुमार सिंह, बृजेश, सर्वेश यादव, शीतला प्रसाद, संजय कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक शिशुपाल ने बताया कि किसी भी सचिव का कोई बकाया नहीं है। सभी धनराशि खाद का ही पैसा है, इस तरह के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें