फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की मौत

Thu, 07 Mar 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कल्याणपुर मार्ग पर सोमवार रात कार को ओवरटेक करने में बेकाबू हुई बाइक के ईंट के ढेर से टकरा गई थी। इसके बाद घायल दो युवकों में एक और युवक की उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। दुर्घटना में सोमवार को एक युवक की मौत हो चुकी है। दुर्घटना में दो युवकों की मौत होने पर परिजनों ने कोई केस नहीं दर्ज कराया है। बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पीपरपुर थाने के भेवईं गांव निवासी सुशील कोरी (20), आकाश (18), शनि कुमार (18) बाइक से बीते सोमवार रात धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर भाईं गांव से निमंत्रण में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। यह लोग पीपरपुर- कल्याणपुर मार्ग पर रेवड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक बेकाबू हो गई। बाइक सड़क किनारे ईंट के ढेर से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सुशील कोरी की मंगलवार सुबह मौत हो गई थी। घायल शनि व आकाश की गंभीर हालत देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर गया था। सुल्तानपुर से शनि की हालात गंभीर देख डॉक्टरों ट्रामा सेंटर रेफर किया था। परिजन शनि को लेकर ट्रामा सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। शनि की मौत के बाद भी परिजनों ने शव घर लाकर बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। सुशील व शनि की मौत के बाद भी परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। एसओ तनुज पाल ने कहा की घटना के बाबत कोई जानकारी है, और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें