फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईस्कूल के चित्रकला में 1354, इंटर के इतिहास में 80 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 07 Mar 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा बुधवार को जिले के 83 केंद्रों पर संपन्न हुई। बुधवार को हाईस्कूल के चित्रकला में 1354 तो इंटर के इतिहास में 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अफसर परीक्षा का निरीक्षण करते रहे। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा के जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल के चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 24026 में 1353 ने किनारा कर लिया। रंजनकला में एक परीक्षार्थी ही पंजीकृत था, वह भी परीक्षा देने केंद्र नहीं पहुंचा। इंटर के सिलाई में पंजीकृत 29 में 26 ने तो आशुलिपि टंकण में पंजीकृत 94 में 92 तथा एनटीटी में पंजीकृत 113 में 118 ने परीक्षा दी। रेडियो टेलीविजन में पंजीकृत 99 में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। टंकण हिन्दी व अंग्रेजी में पंजीकृत 13 में सभी ने परीक्षा दी। रंगीन फोटोग्राफी में पंजीकृत 21 में 18, ऑटोमोबाइल में पंजीकृत 39 में 36 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

फसल सेवा सुरक्षा व पुस्तकालय में पंजीकृत एक-एक में सभी परीक्षार्थी मौजूद रहे। परिधान साज सज्जा में भी पंजीकृत नौ में सभी परीक्षा में शामिल हुए। फल एवं खाद्य संरक्षण में पंजीकृत 47 में एक ने परीक्षा छोड़ी।
दूसरी पाली में इंटर के इतिहास में पंजीकृत 2058 में 1978 में परीक्षार्थी शामिल हुए। कृषि अभियंत्रण में पंजीकृत 99 में चार तो कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा में 117 में तीन ने परीक्षा छोड़ी। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि परीक्षा में गड़बड़ी का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें