फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रिश्वत मामले में दूसरे सिपाही की तलाश जारी

Tue, 02 Jun 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस थाने के सिपाही चंदन कनौजिया के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद नामजद दूसरे सिपाही आकाश सिंह की तलाश जारी है। उधर पूरे प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन



रविवार से सोमवार तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर मामले से जुड़ी कई पोस्ट प्रसारित होती रहीं। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने अन्य मामलों का भी उल्लेख किया। सोमवार को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मी पर धनराशि मांगने का आरोप लगाते हुए पोस्ट साझा की, जिसके बाद चर्चा और तेज हो गई।


एसओ अमरेंद्र सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाला व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम पर दबाव बनाने और कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से पोस्ट की गई थी। रिश्वत प्रकरण में नामजद दूसरे सिपाही की तलाश के लिए पुलिस और एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई जारी है। विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें