फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खाद्य पदार्थ नमूने संग्रहित, कई प्रतिष्ठानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दीपावली पर्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। टीम प्रतिदिन छापामारी कर अधोमानक व एक्सपायर सामग्री मौके पर नष्ट कराते हुए कार्रवाई करने मेें जुटी है। टीम ने मंगलवार को टीकरमाफी व रामगंज समेत कई बाजारों में छापामारी कर चार खाद पदार्थ के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

हिंदू समुदाय के प्रमुख दीपावली में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री होने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पर्व पर मिलावट खोरों के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए एडीएम वंदिता श्रीवास्तव के निर्देश पर इन दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सक्रिय है। पर्व के मौके पर बड़ी मात्रा में बिकने वाले खोवा, खाद्य तेल, वनस्पति, विभिन्न प्रकार की मिठाई व रंग बिरंगे मीठे खिलौनों के साथ अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।
एडीएम के निर्देश पर सक्रिय टीम ने मंगलवार को अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह केे नेतृत्व में टीकरमाफी, रामगंज समेत कई बाजारों में संचालित प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छापामारी के दौरान दुकान में मौजूद एक्सपायर व अधोमानक पदार्थों को मौके पर नष्ट कराते हुए बिस्कुट, पनीर व बर्फी का नमूना संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों को अधोमानक व दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने की नसीहत देते हुए जांच में नमूना फेल होने तथा प्रतिष्ठान पर दूषित खाद पदार्थ की बिक्री होने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। टीम में खाद्य निरीक्षक सिद्धार्थ कुमार, रोशन सिंह व रश्मि प्रभा मौजूद रहीं। छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें