फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुरीपुर व सुजानपुर में बनती मिली शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला प्रशासन द्वारा गठित आबकारी विभाग की विशेष टीम ने मंगलवार को स्थानीय थाने के चतुरीपुर व सुजानपुर में छापामारी की। भोर में की गई छापामारी के दौरान टीम को शराब की भठ्ठी धधकती मिली। टीम ने बरामद 28 लीटर शराब को जब्त कर 14 क्विंटल लहन को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

अवैध शराब के निर्माण व बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए जिला प्रशासन ने पिछले दिनों आबकारी विभाग के एक इंस्पेक्टर व चार सिपाहियों की दो टीम गठित की थी। दोनों टीमों को ऐसे गांवों में औचक छापामारी करने का निर्देश दिया गया था जो इस कार्य के लिए चर्चित हैं।
डीएम के निर्देश पर इन दिनों प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में छापामारी की जा रही है। दोनों टीमों ने सोमवार को संग्रामपुर थाने के देवरसा व धनापुर गांव में छापामारी कर 35 लीटर अवैध शराब व 12 कुंतल लहन बरामद किया था। बरामद लहन को नष्ट कराने के बाद टीमों ने संग्रामपुर थाने में तीन के खिलाफ आबकारी अधिनियम का केस भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार भोर में आबकारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह व आदित्य कुमार के नेतृत्व में चतुरीपुर व सुजानपुर पहुंची दोनों टीमों ने अलग-अलग घरों से 28 लीटर शराब व 14 कुंतल लहन बरामद किया। लहन को बरामद करने के साथ ही उसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। नागेंद्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें