फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइबर अपराधियों का शिकार बने एसडीएम के स्टेनो

Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में साइबर अपराधियों की सक्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। अब उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह अमेठी एसडीएम आशीष सिंह के स्टेनो राजेश पाल का मोबाइल डिजिटल शादी कार्ड का लिंक खोलते ही हैक हो गया।
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि राजेश पाल को व्हाट्सऐप पर एक डिजिटल कार्ड भेजा गया था, जिस पर लिखा था। स्वागत है… शादी में जरूर आएं। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। फोन में सुरक्षित दस्तावेज और निजी जानकारी असुरक्षित हो गई। बताया जाता है कि इसी दिन अज्ञात नंबर 9837095868 से कई पत्रकारों को भी लिंक भेजा गया। चर्चा है कि एक पत्रकार ने लिंक से फाइल डाउनलोड की तो उनके खाते से 3800 रुपये निकल गए। घटना से घबराए राजेश पाल तुरंत कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को पूरी बात बताई।


कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने उन्हें साइबर थाने में शिकायत करने की सलाह दी। साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह के लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का नियंत्रण हैकरों के पास चला जाता है। इसके बाद वे न केवल निजी जानकारी चुरा लेते हैं, बल्कि बैंक खातों तक भी पहुंच बना लेते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या लिंक पर क्लिक न करें और सावधानी बरतें। गौरतलब है कि हाल ही में साइबर अपराधियों ने जगदीशपुर थाना प्रभारी और दो सिपाहियों के मोबाइल भी डिजिटल शादी कार्ड लिंक के जरिये हैक कर लिए थे और उनके बैंक खातों से रकम निकाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें