फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेम विवाह के तीन दिन बाद गोमती में मिला महिला का शव

Tue, 02 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाजारशुकुल। तीन दिन पहले प्रेम विवाह कर ससुराल आई युवती का शव सोमवार को गोमती में उतराता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।


बहदिल मजरे मखदूमपुर कला गांव निवासी रामनेवल ने बताया कि उनकी बेटी आस्था(19) ने शुक्रवार को महावीर पुरवा गांव के रवींद्र से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थी। सोमवार सुबह ससुरालीजन ने फोन कर बताया कि आस्था शौच के लिए निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। रामनेवल परिवार के लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। गांव वालों से पता चला कि सुबह आस्था गोमती नदी की तरफ जा रही थी। नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आस्था की तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे बाद तिवारी के पुरवा घाट पर आस्था का शव उतराता मिला। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन




पिता रामनेवल का कहना है कि उनकी बेटी नदी में कूदकर जान नहीं दे सकती। उनका आरोप है कि घर के भीतर कोई अनहोनी हुई है। उनकी बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देंगे। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि न तो अभी तहरीर मिली है और न ही किसी पर सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है। प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से आस्था के नदी में डूबने की बात सामने आ रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आस्था की मौत से परिवार सदमे में है। मां फूलकला कह रही थी कि चार दिन पहले ही तो बेटी का विवाह हुआ था। इतनी जल्दी कैसी वो चली गई। भाई भोले, राजकुमार, पित्तर दीन और बहन दुरपता, रमपता, पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामनेवल बार-बार यही कह रहे थे कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें