जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आजादपुर के पास मंगलवार को ट्रक से स्कार्पियो टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
गुजरात के नैनपुर खेड़ा महमदाबाद निवासी स्कार्पियो चालक पेरूल पटेल मंगलवार को अक्षय पटेल, संदीप पटेल, व्यार पटेल, कालू सिंह यादव, विमल पटेल व भगवानदीन को लेकर प्रयागराज महाकुंभ अमृत स्नान करवाने के बाद वापस ले जा रहा था। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली-इन्हौना सीमा पर स्थित आजादपुर के पास स्कार्पियो सामने से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक पेरुल पटेल की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि अन्य के स्वास्थ्य में उपचार के बाद सुधार होने पर उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा ओवरटेक करते समय हुआ है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।