फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीमा अभिकर्ता का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी एलआईसी अभिकर्ता का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदा से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



अनुराग श्रीवास्तव (55) एक बीमा कंपनी में अभिकर्ता थे। साथ में कीटनाशक दवा की दुकान भी चलाते थे। सोमवार रात अनुराग भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। दूसरे कमरे में अनुराग की पत्नी बच्चे संग सो रही थी। रात में अनुराग कमरे में ही फंदे से लटक गए। मंगलवार सुबह पत्नी ने अनुराग के कमरे में दस्तक देने संग आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अनुराग के भाई अजय को सूचित किया।


सूचना के बाद पहुंचे अजय ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अनुराग को फंदे से लटका देख सबके होश उड़ गए। अनुराग को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ विवेक सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजन भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन




पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अनुराग श्रीवास्तव की मौत के बाद पत्नी मीना श्रीवास्तव का रो रोकर कर बुरा हाल है। वह रोते हुए सिर्फ यही कह रही थीं कि पता होता कि ऐसा होगा तो अकेले कमरे में नहीं रहने देती। छह साल का बेटा उर्जित भी पिता की मौत से बिलख रहा है। उसके आंसू देख हर किसी की आंख नम हो रही है। गमगीन भाई अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पता नहीं ऐसा क्यों कर लिया।


कहीं आर्थिक तंगी तो नहीं बनी वजह
लोगों के अनुसार काफी दिनों से कीटनाशक दवा की दुकान पर बिक्री अच्छी नहीं होने से अनुराग अवसाद में चल रहे थे। लोगों के बीच चर्चा है कि आर्थिक तंगी की वजह से अनुराग ने आत्महत्या की। सब के मुंह पर एक ही बात है कि अनुराग बहुत ही मिलनसार थे। वह ऐसा कर लेंगे, किसी को भरोसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें