फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्कूल व मदरसा कराया गया बंद

Tue, 19 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में बिना मान्यता संचालित एक पब्लिक स्कूल और मदरसे पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दोनों संस्थानों को बंद करा दिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने कक्षों में ताला लगवा दिया।। दोनों संस्थानों में 242 बच्चे पढ़ते मिले।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह और नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी की संयुक्त टीम सोमवार को धारूपुर स्थित जीपीएल पब्लिक स्कूल पहुंची। जांच में स्कूल बिना मान्यता संचालित मिला। प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि यूकेजी से कक्षा आठ तक 59 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान आठ बच्चे उपस्थित मिले, जो पूरे सरनाम और असुरा गांव के रहने वाले थे।


इसके बाद टीम इस्लाम नगर, असुरा स्थित मदरसा सैय्यदना इमाम हसन पहुंची। यहां एलकेजी से कक्षा नौ तक के 183 छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। पूछताछ में मदरसा प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंसार ने बताया कि संस्था का पंजीकरण तो है, लेकिन मान्यता अभी प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों ने दोनों संस्थानों के संचालन पर तत्काल रोक लगाते हुए कमरों में ताला लगवा दिया।
विज्ञापन



बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विद्यार्थियों का नामांकन आयु के अनुसार प्राथमिक विद्यालय असुरा और कंपोजिट विद्यालय धारूपुर में कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मदरसा संचालक को भविष्य में बिना मान्यता शिक्षण संस्थान संचालित न करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें