फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परिषदीय स्कूलों को निपुण बनाने की तैयारी

Thu, 13 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
​शिक्षकों को समझाते मास्टर ट्रेनर।
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित देवीपाटन प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में बुधवार को जिले को निपुण बनाने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मौजूद बीईओ हरिओम त्रिपाठी और डीसी अभिनव पांडेय की मौजूदगी में बीएसए संगीता सिंह ने बैठक में मौजूद एसआरजी और एआरपी से निपुण कार्यक्रम की समीक्षा की। परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर विशेष कवायद की जा रही है। कक्षा एक, दो व तीन में भाषा और गणित में बच्चों को बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों द्वारा विशेष बल दिया जा रहा है। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में एसआरजी अमिता मिश्रा ने रन रेट आधारित मॉनीटरिंग के संबंध में जानकारी दी। बेहतर प्रदर्शन को लेकर तैयारियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

एसआरजी राकेश मिश्र ने एनडीएमसी पोर्टल के बारे में मौजूद लोगों को स्मार्ट बोर्ड पर प्रदर्शित कर जानकारी दी। एसआरजी अनिल मिश्र ने निपुण लक्ष्य ऐप पर असेसमेंट और एआरपी को सभी विद्यालय में अपने अनुश्रवण में पांच बच्चों का आकलन करने के संबंध में बताया। शिक्षकों को अपनी कक्षा का निपुण लक्ष्य ऐप पर असेसमेंट को बताया। बीएसए ने मौजूद एसआरजी और एआरपी को एक साथ मिलकर निपुण लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कहा कि जिले के सभी 53 एआरपी मई तक एक विद्यालय निपुण बनाएंगे, जिसका उन्होंने संकल्प दिलाया। डीसी अभिनव पांडेय ने एनडीएमसी पोर्टल पर जिले के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी, और उसे कैसे बढ़ाया जाए इसको लेकर उन्होंने मौजूद शिक्षकों को टिप्स दिए। खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने मौजूद शिक्षकों को टीम भावना के साथ कार्य करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें