फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस में आग

विज्ञापन
08 : गौरीगंज : स्कूली वाहन से बच्चों को सुरक्षित करने के बाद उन्हें टॉफी बांटते टीएसआई। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्कूल बंद होने के बाद गुरुवार को बच्चों को घर पहुंचाने जा रही एक स्कूल बस के डायनेमो में अचानक आग लग गई। अचानक उधर से गुजर रहे यातायात प्रभारी की नजर आग पर पड़ी तो उन्होंने बस को रोककर बच्चों को नीचे उतरवाया और फायर यंत्र से आग बुझा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शहर से तीन किलोमीटर दूर स्थिम संस्कार ग्लोबल की एक बस गुरुवार अपरान्ह 1:45 बजे बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए गौरीगंज कस्बे की ओर जा रही थी। कोतवाली से लगभग 200 मीटर पहले बस से कूछ दूरी पर चल रहे प्रभारी निरीक्षक यातायात अजय सिंह तोमर ने बस में चिंगारी निकलते देखा। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी आगे बढ़ाकर बस को रोका और सभी 40 बच्चों को बस से नीचे उतारा। सभी को नीचे उतारने के बाद यातायात सिपाही सुरेश कुमार ने बस के नीचे जाकर डायनेमो में लगी आग को बुझाया।
इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक यातायात ने सभी स्कूली बच्चों को टॉफी बांटा। इससे डरे हुए बच्चे खुश हो गए। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने बताया कि बस की फिटनेस और सारे कागजात सही हैं। हादसे के संबंध में स्कूल प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है। दूसरी बस बुलाकर बच्चों को उनके घर भेजा गया। लोगों ने यातायात निरीक्षक के इस सूझबूझ की प्रसंशा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें