गौरीगंज (अमेठी)। भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने जूनियर स्तर तक के स्कूल संचालन में बुधवार को परिवर्तन कर दिया है।
बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि जिले में संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त व वित्तविहीन कक्षा एक से आठ तक के स्कूल का संचालन बृहस्पतिवार से सुबह 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक होगा। सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर निर्धारित समय में स्कूल संचालित करने का निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूल प्रधानाध्यापक व संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक संचालित स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। नौ से 12 तक के कॉलेज पूर्व निर्धारित समय सुबह 7:50 से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा। (संवाद)