फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिले में जांची कोविड तैयारियों की हकीकत

Wed, 19 Apr 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण के बढ़ते संक्रमण को लेकर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जिला अस्पताल पहुंचकर तैयारियों की हकीकत परखी। ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या डॉ. सुरेश चंद्र कौशल बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले एल-2 हॉस्पिटल गए। वहां सामान्य व आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। एल-2 में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से आईसीयू में लगे उपकरणों के संचालन के बारे में जानकारी ली। पूछा कि मानो कोविड संक्रमित गंभीर मरीज वार्ड में आ जाएं तो उसका इलाज कैसे शुरू करेंगे।
वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. लईक उज्ज जमा व स्टॉफ नर्स ने प्रयोगात्मक विधि से उपकरणों का संचालन कर दिखाया। इससे अपर निदेशक संतुष्ट होने के बाद ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे। वहां उन्होंने प्लांट को चालू करवाकर देखा। फिर 100 बेड वाले वार्ड में पाइप लाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति की भी हकीकत परखी। यहां से निकल कर वह आरटीपीसीआर लैब पहुंचे।
विज्ञापन

वहां वैज्ञानिक स्वाती सिंह से जांच के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष व वार्ड आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते वे ओपीडी विंग में पहुंचे। वहां चिकित्सकों के चैंबर में मरीजों की भीड़ देख अपर निदेशक चिकित्सकों के कक्ष में जाकर उनसे कोविड गाइड लाइन का पालन करने को कहा।

सीएमएस कार्यालय पहुंचकर कोविड के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, एल-2 प्रभारी डॉ. अभय गोयल, लईक उज्ज जमा समेत संबंधित चिकित्सक व स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें